WhatsApp दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऑनलाइन चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म है। जिसका इस्तेमाल आम लोग चैटिंग, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट भेजने और प्राप्त करने, स्टोरी पोस्ट करने आदि के लिए करते हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप WhatsApp का इस्तेमाल करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। हालाँकि WhatsApp से YouTube, Facebook जैसी कोई सीधी कमाई नहीं होती है। लेकिन इसकी मदद से आप कई तरह से ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं।
इस आर्टिकल में, हमने आपको WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye के 5 कमाल के तरीके बताए हैं, जिनके जरिए आप आसानी से हर महीने ₹15,000 से लेकर ₹35,000 तक कमा सकते हैं।
WhatsApp क्या है?
व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन चैटिंग, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, लोकेशन शेयरिंग, फोटो, वीडियो ऑडियो आदि के लिए किया जाता है।
उपरोक्त सुविधाओं के अलावा इसमें WhatsApp Group और WhatsApp Channel बनाने की भी सुविधा है। हाल ही में YouTube Channel से प्रेरित होकर WhatsApp ने भी WhatsApp Channel जैसा फीचर लॉन्च किया है। आप मुफ़्त में WhatsApp Channel बना सकते हैं और उसमें कंटेंट शेयर कर सकते हैं। संभव है कि भविष्य में WhatsApp Channel को दूसरे प्लैटफ़ॉर्म की तरह मोनेटाइज़ करने की सुविधा भी मिल जाए।
अगर आप अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप व्हाट्सएप मैसेंजर ऐप के जरिए ऐसा कर सकते हैं। वहीं, आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्सएप वेब के जरिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
WhatsApp से पैसे कमाने के लिए आवश्यक चीजें
व्हाट्सप्प से पैसे कमाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता पड़ेगी, जैसे कि
- एक स्मार्टफोन
- इंटरनेट कनेक्शन
- व्हाट्सप्प ऐप
- व्हाट्सप्प अकाउंट
- व्हाट्सप्प चैनल
- व्हाट्सप्प ग्रुप
- एक सही रणनीति
WhatsApp से पैसे कैसे कमाए?
1. WhatsApp Group/Channel बेचकर पैसे कमाए
अगर आपके पास WhatsApp Groups हैं। जिनमें 100, 200, 500, 1000 सदस्य हैं, तो आप उन्हें बेच भी सकते हैं। आजकल बड़े क्रिएटर नए WhatsApp Groups बनाने के बजाय पहले से तैयार WhatsApp Groups खरीदना चाहते हैं, क्योंकि नए WhatsApp Groups में सदस्य जोड़ने में समय लगता है।
एक WhatsApp ग्रुप कितने में बिकेगा? यह इस आधार पर तय होता है कि WhatsApp ग्रुप में कितने सदस्य हैं और क्या वे सभी सक्रिय हैं? ग्रुप में जितने ज़्यादा सक्रिय सदस्य होंगे, उसकी कीमत उतनी ही ज़्यादा होगी।
WhatsApp Group की तरह WhatsApp Channel को भी बेचकर पैसे कमाए जा सकते हैं। यह बिलकुल नई चीज़ है और इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसलिए आपको इसका फ़ायदा ज़रूर उठाना चाहिए।
अब सवाल यह उठता है कि WhatsApp Group/WhatsApp Channel को कैसे बेचा जाए? WhatsApp Group/Channel को बेचने के लिए ग्राहक खोजने के लिए आप Facebook Groups, Telegram Groups, WhatsApp Groups आदि का उपयोग कर सकते हैं।
2. Affiliate Marketing के जरिए पैसे कमाए
Affiliate Marketing WhatsApp से पैसे कमाने का एक बहुत ही बढ़िया तरीका है। Affiliate Marketing में हम किसी कंपनी के प्रोडक्ट को अपने WhatsApp पर प्रमोट करते हैं और जब कोई व्यक्ति उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो हमें कुछ कमीशन मिलता है।
अलग-अलग उत्पादों पर अलग-अलग कमीशन मिलता है। प्रत्येक बिक्री पर 1% से 10% तक कमीशन मिलता है। कुछ उत्पादों पर 10% से अधिक कमीशन मिल सकता है।
Affiliate Marketing करने के लिए आपको कंपनी के Affiliate Partner Program से जुड़ना होगा। Amazon, Flipkart, ClickBank, Meesho आदि कंपनियाँ यह सुविधा प्रदान करती हैं। इसके बाद उस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उत्पादों में से उन उत्पादों के Affiliate Links बनाएँ, जिनका आप प्रचार करना चाहते हैं।
WhatsApp के माध्यम से Affiliate Marketing से पैसे कमाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले किसी भी कंपनी के Affiliate Partner Program से जुड़ें जैसे Amazon Partner Program, Flipkart Partner Program, ClickBank Partner Program आदि।
- इसके बाद उस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उत्पादों में से उन उत्पादों के एफिलिएट लिंक बनाएं, जिनका आप प्रचार करना चाहते हैं।
- फिर उस Affiliate Links को अपने WhatsApp पर चैट, ग्रुप, स्टेटस, चैनल आदि में शेयर करें।
- इसके बाद जितने ज्यादा प्रोडक्ट आपके Affiliate Links के जरिए बिकेंगे, आपको उतना ही ज्यादा कमीशन मिलेगा।
- कमीशन की राशि आपके एफिलिएट पार्टनर प्रोग्राम अकाउंट में जाएगी। वहां से आप इसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
3. Website पर Traffic भेजकर पैसे कमाए
अगर आपके पास ब्लॉग/वेबसाइट है तो आप WhatsApp से अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर डायरेक्ट ट्रैफिक भेजकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अगर आपके पास ब्लॉग/वेबसाइट नहीं है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप Blogger/WordPress की मदद से कुछ ही मिनटों में अपना ब्लॉग/वेबसाइट बना सकते हैं।
Blogger/WordPress क्या है, Blog/Website क्या है, Blog/Website कैसे बनाएं, यह जानने के लिए आप YouTube की मदद ले सकते हैं। YouTube पर आपको इससे जुड़े कई वीडियो मिल जाएंगे।
व्हाट्सएप से अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर ट्रैफिक भेजकर पैसे कमाने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
- सबसे पहले Blogger/WordPress की मदद से एक ब्लॉग/वेबसाइट बनाएं। (अगर नहीं है तो)
- इसके बाद अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर 20-25 नए लेख लिखें और प्रकाशित करें।
- फिर अपने ब्लॉग/वेबसाइट को किसी भी विज्ञापन नेटवर्क (Google AdSense, Media.net, Ezoic) से Monetise कराएं।
- इसके बाद ब्लॉग/वेबसाइट पर मौजूद आर्टिकल्स को अपने व्हाट्सएप (ग्रुप/चैनल) पर शेयर करें।
- फिर, जितने ज्यादा लोग व्हाट्सएप पर शेयर किए गए आर्टिकल के लिंक पर क्लिक करेंगे और वेबसाइट पर जाकर आर्टिकल पढ़ेंगे, उतनी ही ज्यादा कमाई होगी।
4. ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से पैसे कमाए
आजकल बच्चे पढ़ाई करने के लिए किसी कोचिंग संस्थान में नहीं जाना चाहते, क्योंकि इस डिजिटल दुनिया में उन्हें लगता है कि पढ़ाई करने के लिए कोचिंग संस्थान में जाना समय की बर्बादी है। और कई बार कोचिंग संस्थान की फीस भी बहुत ज्यादा होती है। अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में जाना पड़ता है। इसलिए बच्चे ऑनलाइन कोचिंग लेना चाहते हैं।
ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने के कई माध्यम हैं, लेकिन यहां हमने व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने की बात की है। यदि आप शिक्षक हैं या किसी भी चीज/विषय के बारे में गहरी जानकारी रखते हैं तो आप ऑनलाइन कोचिंग देकर ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं।
व्हाट्सएप की मदद से ऑनलाइन कोचिंग देकर पैसे कमाने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
- सबसे पहले आप किसी ऐसे विषय पर WhatsApp चैनल बनाएं जिसमें आपको अच्छी जानकारी हो।
- इसके बाद उस चैनल को हर जगह प्रमोट करें (जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम आदि) ताकि फॉलोअर्स बढ़ें।
- फिर उस चैनल पर नियमित रूप से निःशुल्क सामग्री पोस्ट करें।
- जब आपके 1000 फॉलोअर्स पूरे हो जाएं तो अपना पेड कोर्स लॉन्च करें।
5. Apps/Websites को रेफर करके पैसे कमाए
आजकल कई ऐप्स और वेबसाइट Refer And Earn मॉडल पर काम करती हैं, क्योंकि इससे कंपनी और यूजर दोनों को फायदा होता है। आप अपने व्हाट्सअप पर Apps और Websites को शेयर करके भी अतिरिक्त पैसे कमा सकते हैं।
रेफर एंड अर्न का मतलब है कि जब आप किसी ऐप या वेबसाइट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं, तो वे आपके रेफरल लिंक या कोड से उस ऐप या वेबसाइट पर अकाउंट बनाते हैं, तो आपको हर रेफरल के पैसे मिलते हैं।
निष्कर्ष
WhatsApp एक मोबाइल मैसेजिंग ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट संदेश, वॉयस संदेश, फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल्स भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है। यह ऐप इंटरनेट का उपयोग करके संदेश भेजता है। WhatsApp से पैसे कमाने के कई तरीके हैं, जैसे कि एफिलिएट मार्केटिंग, ऑनलाइन कोर्स और ट्यूशन, ऐप्स प्रमोशन, ग्रुप बनाना और सदस्यता शुल्क लेना, आदि।
WhatsApp से कमाए जा सकने वाले पैसे आपके ग्रुप के आकार, आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, और आपके मार्केटिंग प्रयासों पर निर्भर करता है। WhatsApp से महीने में लाखों रुपये कमाए जा सकते है।